अवैध रूप से बिहार जा रही शराब की खेप पुलिस ने पकड़ी
देवरिया, मई 21 -- मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध रूप से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में लार पुलिस को सफलता मिली है। प्राइमरी पाठशाला खरवनिया तिराहा से पुलिस ने पकड़ी गई स्कार्पियो से 288 लीटर देसी शराब बरामद किया है। लार थाने की पुलिस बुधवार को एसआई परवेज आलम के नेतृत्व में टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सफेद रंग की स्कार्पियों से खराब की बड़ी खेप बिहार जाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने प्राइमरी पाठशाला खरवनिया तिराहा के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान बिहार की तरफ जा रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो पुलिस ने रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 32 पेटी बंटी बबली ब्रांड सहित 288 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.