दुमका, अप्रैल 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कनीय अभियंता दीपक कुमार गुप्ता के बयान पर पुलिस ने की है। विद्युत बोर्ड की छापेमारी दल ने दुमका प्रखंड क्षेत्र के मधुवाडीह गांव के राजेश सोरेन एवं डब्लू राणा को अवैध रूप से बिजली चोरी कर जलाते हुए पाया। छापेमारी टीम ने तार सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया। दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं ताराजोरा गांव के किशोर मुर्मू एवं ऊपर पंजियारा गांव के मनोज कुमार मंडल के घर में भी अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। इन दोनों के विरुद्ध भी जुर्माना लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।--महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्जदुमका, प्रतिनिधि।आपसी विवाद में महिला की मारपीट कर सिर फोड़ दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.