सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव वितरण खंड के अंतर्गत विभाग ने क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। विद्युत टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए सघन चेकिंग की और संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिजली अधिकारियों ने हरगांव नया उपकेंद्र क्षेत्र के तीर्थवार्ड मोहल्ले में आधा दर्जन उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी तरह झरेखापुर उपकेंद्र क्षेत्र में सात लोगों को खिलाफ अवैध रूप से बिजली उपयोग करने पर कार्रवाई की गई। वहीं हरगांव ग्रामीण में भी चार उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए। चेकिंग में कुल 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.