गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध रूप से उजले बालू के खान के रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में गुरुवार को जिला खनिज विकास पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार ने बरौली में गंडक नदी के किनारे छापेमारी की। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि बरौली के बतरदेह बांध के समीप दियारे के रूपनछाप में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू खनन करने के मामले में कार्रवाई की गयी। जिसमें जिला खनिज विकास पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार ने बालू उत्खनन कर रहे एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर(बालू लदे) को जब्त किया। वैसे इस छापेमारी के दौरान जेसीबी मालिक व चालक और दोनों ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गए। इसके बाद वहां पर बरौली थाने की पुलिस को बुलाया गया और जब्त जेसीबी व ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.