गाज़ियाबाद, मई 14 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में करीब 10 पेड़ अलग-अलग जगहों पर काट दिए गए। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि वार्ड 99 और वार्ड 100 में पेड़ काटे गए हैं। इन्हें कौन काट रहा है, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी निमि कुचिया का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...