प्रयागराज, जून 6 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से पानी बेच रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग के प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि भदोही निवासी रोशन बिंद, अनीश बिंद, दीपू बिंद तथा सुरेंद्र सोनी को पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग में रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...