मेरठ, जनवरी 6 -- शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में भूखंड संख्या 14 पर अवैध रूप से धर्मस्थल का निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नरसिंह वाहिनी कार्यकर्ताओं ने आवास एवं विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में अवैध निर्माण को धवस्त किए जाने की मांग की। नरसिंह वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा शास्त्रीनगर स्थित भूखंड संख्या 14/11 पर समुदाय विशेष द्वारा धर्मस्थल का अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली है और न ही इसका नक्शा पास कराया गया है। प्रदेश अध्यक्ष यशोदा यादव ने कहा अवैध निर्माण 15 दिन के अंदर ध्वस्त नहीं हुआ तो वाहिनी आंदोलन करेगी। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने कहा यह उनके क्षेत्र का मामला नहीं है। वे ज्ञापन को संबंधित अधिकारी तक पहुंचा देंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.