अवैध रूप से तीन ट्रक यूरिया की कालाबाजारी के आरोप में 8 पीसीएफ कर्मचारियों पर मुकदमा
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उर्वरकों के अवैध कारोबार पर अंक़ुश लगाने के लिए सरकार ने बुलन्दशहर के अनूपशहर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। वहां अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए तीन ट्रकों से ले जाए जा रहे 1575 बैग इफको यूरिया पुलिस से बरामद किया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बुलंदशहर में कृषि विभाग व पुलिस ने मिलकर उर्वरकों का अवैध कारोबार करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में पता चला कि पीसीएफ के कर्मचारियों द्वारा मोहम्मद हारून नामक ट्रक चालक के साथ मिलकर पीसीएफ के बफर गोदाम से अवैध तरीके से उर्वरक निकाल कर बाजारों में बेचा जा रहा था। यह भी पढ़ें- गंगा पुल से 1500 बोरी यूरिया बरामद, कई जिलों में कालाबाजारी की आशंका त्वरित कार्यवाही कर आठ पीसीएफ कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.