अवैध रूप से ताड़ के पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों में रोष
दुमका, जून 18 -- जामा प्रखंड अंतर्गत तरबंधा गांव के समीप ताड़ के पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बंगाल के व्यापारी द्वारा ग्रामीणों को औने पौने दाम पर ताड़ के पेड़ की खरीददारी कर ताड़ के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ताड़ के पेड़ न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर भी हैं। लगातार हो रही कटाई से इन पेड़ों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल बिहारी सेन ने कहा कि ताड़ के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई प्राकृतिक धरोहर और क्षेत्र की सुंदरता को मिटाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.