छपरा, मार्च 24 -- 13 मांझी के ड्यूमाइगढ में प्रशासन द्वारा जब्त किये गये 37 घरेलू गैस सिलेंडर। मांझी। मांझी प्रखंड में प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 37 खाली घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में डुमाईगढ़ नवका टोला स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान हुई। स्थानीय निवासी नागेंद्र साह के घर में अवैध रूप से इन सिलेंडरों का भंडारण किया गया था। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गैस तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी मंगलवार की दोपहर नवका टोला, ड्यूमाईगढ़ में की गई। जांच के दौरान अनुदानित घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर कालाबाजारी की तैयारी का मामला सामने आया, जिसके बाद तत्काल सभी सिलेंडरों को जब्त क...