जहानाबाद, मार्च 17 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। अवैध बालू खनन को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त हो गया है और इसको रोकने के लिए काफी कड़े कदम उठा रही है। अरवल डीएसपी कृति कमल मंगलवार को प्रखंड के कई जगहों में बालू से लदे गाड़ियों की जांच की। जांच के क्रम में उन्हें या निर्देश दिया गया कि क्षमता से ज्यादा बालू उठाव ना करें, साथ ही साथ अवैध बालू का भी कारोबार नहीं किया जाये। उन्होंने कई ट्रैक्टरों की जांच में ट्रैक्टर चालकों को यह निर्देश दिया की नाबालिक लड़कों को ड्राइवर ना बनाया जाए अगर ऐसा पाया जायेगा तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। बालू ढो रहे गाड़ियों की संपूर्ण कागजात के अलावे बालू के वैध चालान होना बहुत जरूरी है उन्होंने संवेदकों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि जिस घाट से अवैध बालू का व्यापार कराया जायेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएस...