मुजफ्फर नगर, जून 26 -- जानसठ एसडीएम जानसठ ने जिला पंचायत ओर नगर पंचायत की टीम को साथ लेकर कस्बे में अलग अलग जगह पर अवैध रूप से चल रहे पांच कोचिंग सेंटर सील किए है। उन्होंने बताया कि किसी भी कोचिंग सेंटर संचालक के पास कोई भी मानक पूरे नहीं है। कोचिंग सेंटर में आने जाने के लिए एक ही रास्ता है। आपदा से निपटने के लिए कोई संसाधन नहीं है।एसडीएम रश्मि लांबा ने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत, नगर पंचायत की टीम और पुलिस फोर्स को साथ लेकर कस्बे में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। जिसमें से सभी कोचिंग सेंटर बिना मानकों के चलते हुए पाए गए। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटरों पर बढ़ी सख्ती, पांच को नोटिस उन्होंने बताया विश्वकर्मा लाइब्रेरी, आर्य लाइब्रेरी, संकल्प लाइब्रेरी, आकाश लाइब्रेरी और लवकुश लाइब्रेरी की जांच की गई। पांचों कोचिंग सेंटर बिना मानकों क...