अवैध रूप से चल रहे तीन टेम्पो सीज, 49 हजार जुर्माना
उरई, जून 23 -- सिरसाकलार। संवाददाता एआरटीओ राजेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित तीन टेम्पो जब्त कर स्थानीय थाने में खड़े करा दिए। ये तीनों टेम्पो औरैया जिले के परमिट पर मदारीपुर से नियामतपुर के बीच चल रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। जांच में परमिट उल्लंघन मिलने पर तीनों वाहनों को सीज किया गया। इन पर क्रमशः 24 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुल 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। एआरटीओ राजेश कुमार ने कहा कि परमिट नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि निर्धारित रूट व परमिट के अनुसार ही संचालन करें। अवैध संचालन और ओवरलोडिंग पर विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.