पीलीभीत, फरवरी 16 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरदार नगर में बिना अनुमति के भट्ठे की राविश ला रहे ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त ट्रैक्टर ट्राली एक भट्ठे से ग्रामीण के मकान में भराव करने के लिए राविश ला रही थी। रास्ते में एसडीएम अमरिया ने अभिलेखों के अभाव में उक्त ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर जहानाबाद पुलिस को ट्रैक्टर के चालक सहित सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...