आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध अभियान चलाया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद कुमार के नेतृत्व में बिलरियागंज एवं फरिहा में छापेमारी की गई। इस दौरान एक नेत्र अस्पताल और एक ओटी को सील कर दिया गया। बिलरियागंज के चांदपट्टी बाजार में स्थित आंख का अस्पताल एवं चश्मा घर को पूर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। यहां अवैध तरीके से ऑपरेशन किए जाने की सूचना पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इसी तरह बाजार में स्थित जायसवाल डेंटल केयर सेंटर को अपंजीकृत पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक अभिलेख न प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। आजमपुर बाजार स्थित दुबे पैथालॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.