अवैध रूप से चंदा मांगने पर क्रशर प्लांट के संचालकों ने किया प्लांट बंद, पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार
दुमका, मई 26 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल के दर्जनों क्रशर प्लांट के संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को अपने प्लांट को बंद रखा। पत्थर क्रशर मालिक ने बताया कि सरसडंगाल में कुछ लोगों द्वारा संगठन बनाकर अनावश्यक अवैध वसूली कर रहे है।
अवैध वसूली का मामला रविवार को इसी अवैध वसूली को लेकर गणपति स्टोन में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की घटना से क्रेशर कर्मी व व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में क्रशर संचालकों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग संगठन बनाकर अनावश्यक रूप से चंदा के नाम पर सहयोग राशि देने की मांग करते है। अगर नहीं दिया जाता है तो मारपीट के साथ तोड़फोड़ की जाती है। इस मामले को लेकर आज मौजा के दर्जनों पत्थर कारोबारी शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किए।
पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.