मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। आईजी आरपी सिंह परिक्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को तीनों जिलों के एसपी की बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा आपरेशन शील्ड अभियान के तहत एसिड की अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान मिर्जापुर के अलावा भदोही और सोनभद्र के एसपी मौजूद रहे। आईजी ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थनापत्रों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। रात में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाएं। बीते 10 वर्षों में चोरी, लूट और अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करें। अवैध शराब और अवैध शस्त्र रखने, क्रय-विक्रय करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.