अवैध रूप से अस्पताल चलाने में संचालक पर मुकदमा
अमरोहा, मई 11 -- रहरा, संवाददाता। कस्बे में अवैध रूप से न केवल अस्पताल चल रहा था बल्कि, प्रशिक्षित सर्जन के बिना आपरेशन भी किए जा रहे थे। पंजीकरण के बगैर ही इस अस्पताल में बाकायदा आपरेशन थियेटर भी बना हुआ था। सर्जरी करने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने मौके से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवा बरामद कीं।अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सीएमओ के आदेश पर बीती 16 अप्रैल को नोडल अधिकारी डा. विशाल त्रिवेदी ने कस्बे में संचालित भावना हॉस्पिटल पर छापामार कार्रवाई की थी।
जांच में मिली अवैध गतिविधियां जांच के दौरान अस्पताल में एलोपैथिक दवाइयों का बड़ा स्टॉक, इंजेक्शन, गर्भपात से जुड़ी किट और ऑपरेशन थिएटर जैसी व्यवस्थाएं मिलीं। टीम के अनुसार अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.