सहारनपुर, मई 20 -- कोतवाली पुलिस ने एसीएमओ कपिल देव की तहरीर पर कस्बे में बिना पंजीकरण चल रहे एक अस्पताल की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर की जगह अन्य युवतियां मरीजों का इलाज कर रही थीं और दवाएं भी लिख रही थीं। एसीएमओ कपिल देव ने बताया कि 25 अप्रैल को वह बेहट कस्बे में अपंजीकृत क्लीनिकों व अस्पतालों की जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर पर संचालिका डॉ. यासमीन राव मौजूद नहीं मिलीं। वहां चार-पांच लड़कियां मरीजों को दवा देते और पर्चे बनाते मिलीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि डॉक्टर बाहर गई हैं। काफी देर इंतजार के बाद भी संचालिका के न आने पर एसीएमओ ने सेंटर को सील कर दिया और दस्तावेज उपलब्ध कराने का नोटिस शटर पर चस्पा किया। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। बाद में स...