अररिया, फरवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद भी अवैध रुप से बिजली जलाने का मामला थामने का नाम नहीं ले रहे है। कनीय विद्युत अभिंयता अरविन्द कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया बिजली बिल नहीं देने पर विद्युत विच्छेद किया जा रहा है। लेकिन चोरी छिपे एलटी में टोकन लगा बिजली जलाने लगता है। गुरुवार को गुप्त सूचना मिली की पहुंसी पंचायत के हरिपुर में उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी छिपे बिजली जला रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक काार्रवाई को लेकर बताये गये जह पर पहुंचा तो देखा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली विच्छेद किया गया है। वे लोग एलटी में टोकन लगा कर बिजली जला रहा है। इस तरह तीन लोगों के विरुद्ध कुआड़ी थाना में केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.