काशीपुर, मार्च 21 -- काशीपुर, संवाददाता। पैगा पुलिस ने धीमरखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान के मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब दो कुंतल मांस, तीन खालें और कटान में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण बरामद किए हैं। शुक्रवार को पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि धीमरखेड़ा स्थित नए इंटर कॉलेज के पीछे नहर किनारे एक दुकान में अवैध रूप से पशु काटकर मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में छापा मारा तो अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। वहां भारी मात्रा में कटा हुआ मांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो कुल्हाड़ियां और चार छुरियां मिलीं। साथ ही फर्श पर पशुओं के खुर और खून से सनी खालें भी बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से तीन युवकों नदीम, अजीम और शाने अली, निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.