हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा में पूर्ति विभाग ने रविवार को छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग करने पर तीन लोगों को पकड़ा। तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। हालांकि देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी ने बताया कि रविवार को संयुक्त टीम ने वनभूलपुरा क्षेत्र में लाइन नंबर-7 में अवैध गैस रिफलिंग की शिकायत पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे पांच किलो के सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। इस पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। टीम में जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी, गौरव जोशी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.