गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद स्टेशन पर आसामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए आउटर क्षेत्र में बने अवैध रास्ते को बंद करने को जीआरपी ने पत्र लिखा है। जीआरपी ने करीब 12 अवैध रास्ते चिह्नित किए हैं, जहां से आसामाजिक तत्व स्टेशन परिसर में आ-जा सकते हैं। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का आउटर क्षेत्र दोनों तरफ से खुला होने से कई बार असामाजिक तत्व लाभ उठाते हैं और यात्रियों से चोरी, झपटमारी करते हैं। इसलिए जीआरपी ने करीब 12 अवैध रास्तों को बंद करने के लिए पत्र लिखा है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि इन रास्तों को बंद करने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.