अवैध राशि मांगने की शिकायत
पलामू, जुलाई 1 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड में पदस्थापित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता के खिलाफ सरकारी चापाकल की मरम्मत के लिए तीन हजार रुपये मांगने की शिकायत सामने आई है। केतात कला गांव निवासी सतीश कुमार चौबे ने उपायुक्त के जन समाधान कार्यक्रम में आवेदन देकर शिकायत की और जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदक की शिकायत है कि कनीय अभियंता ने उसने ही अवैध राशि की मांग की है। हालांकि आरोपी कनीय अभियंता ने बताया कि सरकारी चापाकलों की मरम्मत विभागीय प्रावधानों के तहत कराई जाती है। उन्होंने लाभुक से किसी प्रकार की राशि मांगने से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.