गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर अवैध राशि उगाही और सरकारी सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के मामले में त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक, अंचल कार्यालय रमना, दिवाकर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। उसमें भूमि नामांतरण के नाम पर अवैध राशि लेने तथा फोन पे के माध्यम से राशि प्राप्त करने और बाद में राशि वापस नहीं करने का आरोप सामने आया। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद डीसी के निर्देश पर अंचल अधिकारी, रमना से विस्तृत जांच एवं स्पष्टीकरण प्रतिवेदन मांगा गया। यह भी पढ़ें- रतनी सीओ के खिलाफ जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्...