इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- उदी। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बढ़पुरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी रायफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह के अनुसार बीती बुधवार रात्रि जब वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे। उसी दौरान गांव ज़रहौली पहुंचने पर 34 वर्षीय सत्येंद्र को उसके घर के पास से एक अवैध देशी रायफल और दो जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...