बरेली, जनवरी 23 -- बरेली। वार्ड 55 सेवा धाम कॉलोनी, कर्मचारी नगर, बरेली में बिना अनुमति एवं नियमों के विपरीत मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। कॉलोनीवासियों ने डीएम को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि अवैध रूप से लगाए जा रहे मोबाइल टावर के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाये। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...