अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गंगीरी में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर बुधवार को सहायक आयुक्त औषधि, अलीगढ़ मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 33 हजार रूपए से अधिक कीमत की दवाएं सीज की गईं। संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक अलीगढ़ दीपक लोधी एवं औषधि निरीक्षक हाथरस राजकुमार शर्मा ने केबी मेडिकल स्टोर, गंगीरी पर छापा मारकर गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान चार संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर उन्हें जांच को लिए। छापेमारी के दौरान मौके पर भंडारित अन्य दवाओं को भी नियमानुसार फॉर्म-16 के तहत सीज किया गया। सीज की गई दवाओं का कुल मूल्य 33,750 बताया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस दवा बिक्री जनस्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक लोधी...