पूर्णिया, मार्च 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना क्षेत्र के झोवारी हाट में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की है। इस कार्रवाई में दुकान से कुल 10960 पीस नशीली दवा जब्त की गई, वहीं दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि संबंधित मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। यहां नशीली दवाओं का भंडारण कर आसपास के गांवों में खुलेआम बिक्री की जा रही थी, जिससे खासकर युवाओं और बच्चों पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार दुकान मालिक अब्दुल राजिक ने पूछताछ में बताया कि वह प्रतिदिन चार से पांच पत्ते नशीली दवाइयों की बिक्री करता था। इस खुलासे के बाद टीम ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया। उत्पाद विभाग के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.