अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, 30 हजार रुपये की दवाएं जब्त
बरेली, जून 28 -- औषधि विभाग ने शनिवार को मीरगंज तहसील में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 30 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं सीज कर ली गईं। साथ ही जांच के लिए तीन संदिग्ध दवा नमूने भी लिए गए हैं। उनको जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त (औषधि) के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने थाना शीशगढ़ के ग्राम कमालपुर में कार्रवाई की। यहां प्रभात कुमार के मेडिकल स्टोर की जांच की गई। आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी कि वह बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा है। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक लाइसें नहीं दिखा सका। यह भी पढ़ें- अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, 30 हजार रुपये की दवाएं जब्त टीम ने लगभग 30 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाओं को फॉर्म-16 के तहत सीज कर दिया। इसके अलावा गुणवत्ता की जांच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.