बस्ती, मार्च 11 -- सल्टौआ। डीएम के निर्देश पर सल्टौआ में अवैध मेडिकल सेंटर की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से गालीगलौज व धक्का-मुक्की की गई। अधीक्षक पीएचसी सल्टौआ डॉ. अमित कन्नौजिया को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। गाड़ी में बैठने के बाद भी उन्हें गाड़ी से खींचने का प्रयास किया गया। अधीक्षक ने घटना से सीएमओ को अवगत कराया है। डीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह व अधीक्षक सल्टौआ डॉ. अमित कन्नौजिया टीम के साथ उक्त मेडिकल सेंटर की जांच के लिए पहुंचे थे। सेंटर संचालक पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। खुद को आयुष का डॉक्टर बताने वाले संचालक के यहां अंग्रेजी दवाएं भी मौजूद थीं। डॉ. एसबी सिंह ने सेंटर अवैध मिलने पर उसे सील करने का निर्देश दिया और यह जिम्मेदारी डॉ. अमित को सौंपकर वह भानपुर में जांच के लिए निकल गए। डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.