हाजीपुर, मई 19 -- राघोपुर। संवाद सूत्र रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले दो मास्टरमाइंड को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी बेचन यादव के पुत्र राधेश्याम और कराय परशुराम थाना क्षेत्र के अगरपुर निवासी देवलाल बिंद के पुत्र कृष्ण बिंद के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- रिविलगंज में अवैध हथियार व एटीएम ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी रूस्तमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नालंदा में छापेमारी कर दोनों संचालकों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। गौरतलब...