मथुरा, फरवरी 10 -- थाना जैंत के अंतर्गत वृंदावन-सुनरख मार्ग स्थित कान्हा तुलसी हाइटस के समीप अवैध मिट्टी लेकर जा रहे डंपर की टक्कर से हेड कांस्टेबल घायल हो गया। उनके पैर में फ्रैक्चर है। आरोप है कि उनका हालचाल जानने कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। पांच फरवरी की रात थाना जैंत में तैनात हैड कांस्टेबल संदीप यादव ड्यूटी खत्म कर बाइक से आवास लौट रहे थे। तभी रास्ते में वृंदावन-सुनरख मार्ग स्थित कान्हा तुलसी हाइट के सामने अवैध मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पत्नी ने संदीप यादव को उपचार के लिये वृंदावन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद कोई पुलिस कर्मी घायल पुलिस कर्मी का हालचाल जानने अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजनों व स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.