सोनभद्र, अप्रैल 24 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ककरी प्रबन्धन ने कहुआनाला के निकट डम्पिंग एरिया में अवैध मिट्टी-बालू खनन पर सख्त रूख अख्तियार किया है। सीबी एक्ट में अधिग्रहित परियोजना की जमीन पर अवैध मिट्टी-बालू खनन कर रहे ट्र्रैक्टर को सुरक्षा विभाग की टीम ने धरदबोच पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रबन्धन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि क्षेत्र में संचालित ईंट-भट्ठों व अन्य निर्माण कार्य के लिए एनसीएल ककरी की जमीन से भारी मात्रा में मिट्टी-बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। इस दौरान विशाल वृक्ष भी जमींदोज कर दिये गये है। इसके बाद एनसीएल पर्यावरण विभाग-सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा विभाग को अवैध खनन कर्ताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। एनसीएल सुरक्षा विभाग का कहना है कि इससे पूर्व भी अवैध खनन में एक...