बक्सर, जनवरी 11 -- बक्सर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रविवार को अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत 10 जनवरी को खनन विभाग ने औचक छापेमारी की गई। इस दौरान नावानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे एक हाईवा जब्त किया गया। साथ ही संबंधित वाहन के खिलाफ नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच में पाया कि उक्त वाहन द्वारा बिना वैध लाइसेंस व बिना ई-चालान के अवैध रूप से मिट्टी का खनन व परिवहन किया जा रहा था। जो खनन अधिनियम व नियमावली का उल्लंघन है। इस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिक पर 08 लाख का जुर्माना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.