हरदोई, फरवरी 6 -- सांडी। सहखातेदारों के खेत से चोरी-छिपे अवैध रूप से मिट्टी खनन कर सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। डीएम कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद परेशान किसानों ने अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। गांव मुरौली कठेरियान निवासी आजाद सिंह ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बीते तीन महीनों से रजिस्टर्ड नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके खेत में चोरी-छिपे मिट्टी का अवैध खनन कर क्षेत्र में सप्लाई कर रही थी। इस संबंध में डीएम कार्यालय की ओर से किसानों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह किसानों ने खेत पर पहुंचकर अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का वीडियो बना लिया। जिसमें खनन की पुष्टि होने पर पुलिस ने गांव कुबेरपुर निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.