अवैध मिट्टी खनन में पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लिया
हरदोई, जून 7 -- बेनीगंज। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर मिट्टी खनन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर कब्जे में ले लीं। चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र के निर्देशन में कस्बा प्रभारी विजय शुक्ला ने हमराही सदाकांत मिश्रा तथा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त तेज कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में रात के समय मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर रात करीब दो बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में दो हाईवा जब्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया। कस्बा प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.