भदोही, जनवरी 7 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव में अवैध रूप से जेसीबी से मिट्टी खोदाई की जा रही थी। शिकायत पर खनन विभाग ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ने बताया कि खनन विभाग ने सुरेंद्र राम बरन ने तहरीर दिया था। उनका आरोप था कि कुरौना, सुंदरपट्टी एवं हरिनारायणपुर गांव में मिट्टी माफियाओं ने गत दिनों अवैध खोदाई कराया था। प्रकरण की जांच में आरोप सत्य मिला। जिस पर डीएम के आदेश पर विनय कुमार उपाध्याय, दिनेश कुमार दुबे और अजित कुमार दुबे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.