हरदोई, मार्च 19 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली से करीब तीन किमी दूर सिकंदरपुर गांव में विक्की सरदार के झाला के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, एक अन्य मिट्टी से भरा वाहन मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी मार्तंड प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन करने वालों और अपराध में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.