पटना, मई 12 -- बेलछी प्रखंड के गदनपुर खंदा में अवैध तरीके से मिट्टी खनन की शिकायत पर खनन विभाग ने छापेमारी कर एक जेसीबी को जब्त किया है। इस दौरान खनन विभाग ने जमीन मालिक पर 60 लाख और जेसीबी मालिक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गदनपुर खंदा में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली। इसके बाद छापेमारी कर मिट्टी खनन में लगी जेसीबी को जब्त किया गया। सूचना पर खनन विभाग पटना के पदाधिकारी ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच टीम भी खनन देखकर हैरान रह गई। यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर डीसी ने दिए सख्ती के निर्देश, 46 वाहन जब्त करीब 15 से 20 फीट गहरा मिट्टी कटाई की गई थी। जिसकी मापी खनन विभाग ने की। खनन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि करीब एक लाख सीएसटी मिट्टी का ...