अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्राली किया सीज
मऊ, जून 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजारsituated पुलिस चौकी से ठीक 100 मीटर की दूरी पर खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ढोई जा रही थी। लोगों की शिकायत पर पहुंचे खनन अधिकारी ने एक जेसीबी व मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया जबकि खनन माफिया भागने में सफल रहे। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन जोरों पर किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी से धड़ल्ले से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। विगत 19 जून 2026 को खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्राली से धक्का लगने से स्नेहित राय और जय उर्फ सन्नी राय निवासी बेला सुल्तानपुर घायल भी हुए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद व मारपीट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.