बस्ती, मई 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के धवाय गांव के सिवान में निजी भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली को प्रशासन ने पकड़ा, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।एसडीएम भानपुर हिमांशु ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि सोनहा थानाक्षेत्र के धवाय गांव के सिवान में एक खेत से बिना अनुमति के अवैध रूप से ढाई फुट गहरा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह खनन जेसीबी से हो रहा है। मिट्टी की ढुलाई ट्रैक्टर-ट्राली से की जा रही है। सूचना पर राजस्व टीम व सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर बिना अनुमति के जेसीबी से मिट्टी खनन होना पाया गया। मौके पर मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्राली सहित जेसीबी को पुलिस ने पकड़ कर थाने पर सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...