हरदोई, मार्च 2 -- बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कई दिनों से गुपचुप तरीके से हो रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी का खनन कर धरती का दोहन किया जा रहा है। इस दौरान ओवरलोड वाहन गुजरने से ग्रामीण मार्ग और नालियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। प्रतापनगर चौकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। इस मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली ने चेतावनी दी है कि पांच मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रतापनगर चौकी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच और पूरे स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग की जाएगी। मांगें पूरी न होने पर किसान यूनियन जोरदार घेराव और आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.