संतकबीरनगर, मई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम भुलकी में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम अरुण कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक लोडर मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। बाद में वाहन को धर्मसिंहवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एसडीएम को सूचना मिली थी कि गांव के बाहर खेतों से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर लोडर के माध्यम से ढुलाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार अल्पिका वर्मा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। थाना क्षेत्र के भुलकी सीवान में प्रशासनिक टीम को देखकर अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.