संतकबीरनगर, मई 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मरवटिया गांव में छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर लोडर को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहनों को सीज कर बघौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसडीएम सदर हृदय राम त्रिपाठी, तहसीलदार आनंद ओझा, नायब तहसीलदार खलीलाबाद हरेराम यादव को क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसडीएम और नायब तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- अवैध बालू ढो रहे तीन ट्रैक्टर जब्त जहां, अधिकारियों को देखते ही मौके ...