किशनगंज, अप्रैल 2 -- दिघलबैंक। गंधर्वडांगा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार देर शाम कार्रवाई की है। इस दौरान थाना क्षेत्र के सतमेढ़ी गांव के समीप से मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधर्वडांगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सतमेढ़ी गांव के आसपास रात के समय अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर उसे ट्रैक्टरों के माध्यम से ढोया जा रहा है। सूचना के आधार पर गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त दोनों ट्रैक्टरों को मौके से ही कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। जप्त वाहनों को गंधर्वडांगा थाना लाया गया है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गंधर्वडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.