अवैध मिट्टी खनन पर तीन डंपर और एक जेसीबी सीज
गंगापार, मई 23 -- क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही अवैध खनन की शिकायतों पर शनिवार को खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खोदाई में लगे मिट्टी से लदे तीन डंपर और एक जेसीबी सीज कर दी। मऊआइमा थाना क्षेत्र में कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत अधिकारियों से कर रहे थे। शिकायतों के आधार पर शनिवार भोर में खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने टीम के साथ ग्राम सिसई सिपाह में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए तीन डंपर मिट्टी सहित और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई। सभी वाहनों को मऊआइमा थाने लाकर सीज करने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर चला डंडा, 16 ट्रैक्टर सीज खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.