अवैध मिट्टी खनन पर छापेमारी, दो ट्रैक्टर व ट्रेलर जब्त
साहिबगंज, मई 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सीओ मो. यूसुफ के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह फुलवरिया मोड़ स्थित नगर पंचायत के बैरियर के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। अंचल प्रशासन और राजमहल थाना के संयुक्त अभियान से मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर-ट्रेलर जब्त किए गए । जानकारी के अनुसार पूर्वी नारायणपुर पंचायत के बेंगडुब्बीं गांव स्थित गंगा नदी किनारे से अवैध रूप से काटी गई मिट्टी को फुलवरिया होते हुए कोयलबाजार के एक ईंट चिमनी भट्ठे तक ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही अंचल प्रशासन और राजमहल थाना पुलिस ने बैरियर पर दोनों वाहनों को पकड़ लिया और थाना ले आए। सीओ मो. यूसुफ ने बताया कि गंगा किनारे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.