गोंडा, मई 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन एवं पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया है। दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुर में अवैध मिट्टी खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीएम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन तथा एक डंपर को कब्जे में लेकर भंभुआ पुलिस चौकी की अभिरक्षा में दे दिया गया। प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ ...