अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई
सुल्तानपुर, जून 16 -- मोतिगरपुर। मोतिगरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मामले में वाहन स्वामियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना क्षेत्र के अतरदशा गांव में जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी चालक मशीन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि जेसीबी मशीन को भी कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति अथवा अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.